उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाने का है प्लान, तो जानिए दिल्ली और इंदौर से पहुंचने का बेस्ट तरीका

मध्य प्रदेश का शहर उज्जैन काफी खूबसूरत है। इस शहर को सात मोक्ष प्रदान करने वाले शहरों में से एक कहा जाता है। यहां राजा भर्तृहरि की गुफा है और इसी के साथ ये भी माना जाता है कि उज्जैन में भगवान विष्णु के पैरों के निशान हैं। यहां ज्यादातर लोग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अगर आप महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं तो यहां जानिए कि आखिर उज्जैन तक किस तरह पहुंचा जाए।

दिल्ली से उज्जैन कैसे पहुंचे

भारत की राजधानी दिल्ली से हर हर जगह आप आसानी से पहुंच सकते हैं। हर जगह यहां से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर आप उज्जैन जा रहे हैं तो बस, ट्रेन, फ्लाइट या फिर कार से यहां जा सकते हैं। बात करें सबसे सस्ते ट्रैवल करने के तरीके कि तो आपको ट्रेन से ट्रैवल करना चाहिए। नॉर्मल ट्रैन में सफर करते हैं तो आपको 22 घंटे लग सकते हैं। हालांकि अगर किसी सुपरफास्ट ट्रेन में जाते हैं तो सफर की टाइमिंग कम हो जाएगी। इसक अलावा कम दिन में आना जाना करना है तो आप फ्लाइट से जा सकते हैं। दिल्ली से आपको आसानी से देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट की फ्लाइट मिल जाएगी। हालांकि यहां से आपको कैब करनी होगी। 

इंदौर से उज्जैन

मध्य प्रदेश की चाट का मजा लेना चाहते हैं तो आप इंदौर जाएं। और फिर यहां से उज्जैन के लिए जा सकते हैं। इंदौर से उज्जैन तक जाने में सिर्फ 1 घंटा 15 मिनट लगते हैं। इंदौर से उज्जैन पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका बस है जो 1 घंटे 20 मीनट का समय लेती है। वहीं सबसे फास्ट तरीके से पहुंचना है तो आप कैब भी ले सकते हैं।

उज्जैन घूमने का सबसे अच्छा समय

उज्जैन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इस समय पर मौसम सुहावना होता है। गर्मियों के मौसम में उज्जैन काफी गर्म हो सकता है, उस समय पर यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है।