कलेक्टर के प्रयासों से धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों द्वारा की जा रही हड़ताल हुई समाप्त

राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिले में इस वर्ष 85 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 14454 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में आगामी 1 माह की खरीदी के लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध है तथा अनवरत रूप से बारदाने पंहुचाये जा रहे हैं । अन्य समस्त व्यवस्थाएं भी पूर्ण करा लिया गया है।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह के प्रयासों से धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त हो चुकी है। समिति प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। अधिकारियों द्वारा सभी धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आंरभिक तैयारियां पूर्ण करा ली गई हंै। शासन द्वारा निर्धारित समय से उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की रही है। समिति प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों की धान खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिले के किसानों द्वारा भी धान खरीदी हेतु ऑनलाईन तथा समिति में उपस्थित होकर टोकन कटाया जा रहा हंै। अब तक किसानों द्वारा ऑनलाईन टोकन एप्प के माध्यम से 3700 किसानों द्वारा पंजीयन किया गया है और किसानों को 1145 टोकन जारी किया गया है। जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप से की जा रही है।