गोला के अन्नप्राशन के लिए ससुराल पहुंची भारती, पति हर्ष के साथ हो गया लोचा

कॉमेडियन भारती अप्रैल के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के के बाद वह बहुत जल्द ही काम पर वापस आ गई थीं। इसके बाद वह और उनके पति लक्ष्य लगातार बेटे लक्ष्य के वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। रीसेंटली भारती अमृतसर पहुंचीं। वहां उन्होंने बेटे का अन्नप्राशन किया। भारती ने इस फंक्शन की मजेदार झलकियां अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की हैं। 

वीडियो में भारती की मस्ती 

भारती अपने व्लॉग पर मजेदार वीडियोज शेयर करती हैं। उन्होंने रीसेंट वीडियो अपने बेटे के अन्नप्राशन का शेयर किया है। इस वीडियो में भारती के ससुरालवाले दिख रहे हैं। भारती सबके साथ हंसी-मजाक कर रही हैं। कॉमेडी क्वीन ने वहां सबके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, डांस किया और हर्ष के साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी फनी था।

कराया फनी कॉम्पिटीशन

भारती अमृतसर पहुंची और वहां जाकर छोले और कुल्चे खाती दिखीं। भारती ने अपनी मेड के गंदे पैर दिखाकर खूब मजाक उड़ाया। इसके बाद भारती ने घरवालों के भी गंदे पैर दिखाए। भारती ने फैमिली मेंबर्स के साथ फनी कॉम्पिटीशन किया। फिर भारती ने बताया कि उनकी छुट्टियां थीं अमृतसर आने का फैसला लिया और तय हुआ कि गोला का अन्नप्राशन कर लिया जाए।

हर्ष  के साथ हुआ लोचा

भारती अपने बच्चे और पति के साथ पूजा में बैठीं। इसके बाद उसे अन्न खिलाया। इसके बाद भारती ने परिवारवालों के साथ डांस किया। व्लॉग के आखिर में हर्ष ने खुलासा कि भारती की वजह से वह अलग-अलग रंग के मोजे पहने बैठे हैं। मुंबई से गलती से सॉक्स का अलग पेयर आ गया है। इसके बाद भारती अपनी फैमिली के साथ डांस करती दिखती हैं।