आज का राशिफल। 31 अक्टूबर, 2022

मेष

आज किसी रिश्तेदार के द्वारा आपकी सहायता की जाएगी। नौकरी में सहकर्मियों का पर्याप्त सहयोग नहीं प्राप्त होगा। व्यापार में नए अनुबंदध के योग हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं।

वृष

आज मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। उधार धन वापस मिल सकता है। किसी से अनावश्यक बहस में न उलझे।

मिथुन

आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें।

कर्क

आज बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा।

सिंह

आज आपके सामाजिक संबंध मधुर होंगे। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। पुरानी बीमारी से आराम मिलेगा लेकिन घरवालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या

आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। जॉब और व्यापार को लेकर परेशानियां हल हो जायेंगी। किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो उनके साथ कुछ बातो को लेकर अनबन होगी। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

तुला

आज अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिए हितकर नहीं है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। दिल के रोगी अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। अपनी क्षमताओं का अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा और अशांति का अनुभव करेंगे। उल्टी होने की समस्या हो सकती है।

धनु

आज जॉब में पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए किसी की अवमानना न करें। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मकर

आज अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। शोध कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अनबनियों पर सहज विश्वास न करें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

कुंभ

आज ऑफिस में कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक साझेदारों के साथ अनुबंध सूझबूझ से करें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट्स से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे।

मीन

आज खुद पर विश्वास और प्रियजनों का प्यार आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। परिवार में किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ रहेगा। सोच-विचार कर कार्य करना उचित होगा।