सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक

महासमुंद ,28 अक्टूबर।  केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर  तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस अर्थात 31 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी।