RAIPUR NEWS : बड़ी खबर : 52 लाख क्विण्टल धान खरीदी का अनुमान

रायपुर ,27अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसके लिए सरकार ने 1 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य राज्य सरकार ने निर्धारित किया है। इन लक्ष्य में इस वर्ष रायपुर जिले में धान का रकबा 21 हजार हेक्टेयर कम हुआ है, जिसका असर धान खरीदी में भी दिख सकता है। इसवर्ष धान का रकबा 1 लाख 37 हजार 831 हेक्टेयर है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या तकरीबन 1 लाख 34 हजार 148 है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में 52 लाख क्विंटल धान की खरीदी का अनुमान लगाया जा रहा है।

बीते साल बादानों को लेकर आई थी, दिक्कत बारदानें को लेकर हर साल जिले में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर वर्ष बारदाने की कमीं देखने को मिलती है। अधिकारियों का कहना है कि खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी नहीं होगी। पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और खरीदी शुरू होने के बाद निरंतर इसकी आपूर्ति समितियों को की जाएगी।