नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं


कोरबा,23 अक्टूबर । कोरबा जिले के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का पांच दिवसीय पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो। उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये। यह महान पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति, ऐश्वर्य एवं ढेरों खुशियां लेकर आएं, सब स्वस्थ रहें, सबका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो, सबके लिए दीपावली का यह महान पर्व अत्यंत शुभकारी व सुख-शांति प्रदाता हो।