RAIPUR NEWS : AICC के छत्तीसगढ़ प्रभारी P. L. पुनिया का 5 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

रायपुर ,23 अक्टूबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया  27 अक्टूबर को इंडिगो के नियमित विमान सेवा से  शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक।

28 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे नियमित विमान से रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर में विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों  बौर  वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

29 अक्टूबर  को सुबह 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी जी का दर्शन करेंगे। दोपहर 2 बजे दंतेवाड़ा में विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.20 बजे नियमित विमान से जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा से रायपुर से लखनउ के लिये रवाना होंगे।