जिले के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार टिकरिहा को स्टार व कैप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत…

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनाक 22.10.2022 को अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा द्वारा बेमेतरा जिले में कार्यरत प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार टिकरिहा को पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक के पद पर ( विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त प्रधान आरक्षक को ) स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया गया।

एएसपी द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार टिकरिहा को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही उन्होने कहा कि पदोन्नति के साथ – साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। डीएसपी राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, निरीक्षक हरप्रसाद पांडेय द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिले की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया।

इस दौरान पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक के पुत्र आशीष कुमार टिकरिहा, प्रवीण टिकरिहा सहित अन्य पुलिस अधि./कर्म. उपस्थित रहे।