आज का राशिफल: पहले की गयी गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। 17 अक्टूबर,2022

मेष

प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया और प्रकाशन समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट्स में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

वृष

विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। घर का माहौल बहुत ही सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है।

मिथुन

किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार में सब बहुत प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

अपना मन शांत रखें। खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। स्वार्थी लोग आपके सम्पर्क में रहेंगे। इसीलिये सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। पहले की गयी गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह

दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

कन्या

अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

तुला

धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगाएं। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक

कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जाएंगे। महिलाओं को अपना व्यवहार संयमित रखना चाहिए। मन में कई तरह के विचार एक साथ आयेंगे।

धनु

तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का परिणाम प्राप्त होगा। आपके रुके हुये कार्य होने की सम्भावना है। लेपटॉप व मोबाइल की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आँखों में परेशानी और सिरदर्द हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

मकर

सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल सम्पत्ति की खरीदी का विचार मन में आयेगा। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में सुधार करने पड़ेगा। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। बच्चे माता-पिता के आदेश का पालन करें। दोपहर के बाद का समय आपके लिये बहुत सुखद रहने वाला है। लम्बी दूरी की यात्रा आप कर सकते हैं। अटके हुए धन का लाभ आपको मिलेगा।

मीन

अपनी कमियों को लेकर कुंठित हो सकते। व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी।