रायपुर : कर्मचारियों में डीए बढ़ने से खुशी की लहर

रायपुर, 16 अक्टूबर। राज्य सरकार के वित्त विभाग के अनुसार अब प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता डीए बढ़ा हुआ मिलेगा। प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छठवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास ही वित्त विभाग का जिम्मा है, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का एक अक्टूबर से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

कर्मचारी संघ ने दिया धन्यवाद

सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शनिवार को बयान जारी कर फैसला का स्वागत किया है। संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश को धन्यवाद दिया है। कमल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने राज्य में ऐतिहासिक आंदोलन किया था। इस आंदोलन की चर्चा पूरे देश में हुई और यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार ने फेडरेशन के साथ जो समझौता किया था। उनके आदेश धीरे-धीरे निकाले जाने लगे हैं। मैं राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश को धन्यवाद देता हूं।

दो महीने पहले की थी हड़ताल

महंगाई भत्ता-डीए और गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों ने दो महीने पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। दावा था इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हुए। कर्मचारी संगठन सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना भी शुरू दिया था। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज के भी ठप हुए थे।