कोण्डागांव : जिला कोषालय में अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण को कलेक्टर ने सराहा

कोण्डागांव, 15 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को निरीक्षण कर अमले की उपलब्धता एवं कार्यालयीन कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया और व्यवस्थित संधारण को देखकर प्रशंसा व्यक्त की।

यह भी पढ़े:-जवान पुलिस के पिता की हत्या के बाद, नक्सलियों ने फेंके पर्चे, गुजरात सरकार के फैसले की निंदा….

कलेक्टर ने रोस्टर के अनुरूप डबल लॉक का निरीक्षण कर डबल लॉक में सुरक्षित स्टाम्प एवं अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिले के केशकाल उप कोषालय के संचालन के बारे में पूछा और उप कोषालय केशकाल हेतु नवीन भवन निर्माण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी ने बताया कि उप कोषालय केशकाल के नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कोषालय में कार्यालयीन अमले की जरूरत के बारे में भी अवगत कराया।