Arabic Mehndi Designs: इस करवा चौथ हाथों पर लगाएं ये सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

Simple Arabic Mehndi Designs For Karwachauth: करवाचौथ पर श्रृंगार का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और सोलह श्रृंगार करके मां करवा की पूजा करती हैं। जिसके बाद रात्रि में चांद दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी को महत्वपूर्ण माना गया है। इसके बिना आपका श्रृंगार पूरा नहीं हो सकता। मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह इस दिन कपड़े से लेकर मेकअप और मेहंदी तक में दूसरी महिला से बिल्कुल अलग दिखें। लेकिन ऐसा करते समय वो सबसे ज्यादा कंफ्यूजन अपने हाथों पर लगने वाले  मेहंदी के डिजाइन को लेकर रहती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो आइए जानते हैं हाथों पर लगने वाले बेस्ट और आसानी से लग जाने वाले खूबसूरत और आसान अरेबिक मेहंदी डिजाइन के बारे में। 

इस करवा चौथ अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपकी समस्या दूर कर सकते हैं। 

कॉम्बो करें ट्राई- 
मंडला और अरबी डिजाइन की मेहंदी का कॉम्बो भी आजकल काफी ट्रेंड में है। ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि आजकल ये डिजाइन महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं, जिसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है।

फ्लावर पैटर्न अरेबिक मेहंदी डिजाइन-
इस तरह की अरेबिक मेहंदी में हाथों पर फ्लावर पैटर्न में मेहंदी लगाई जाती है। जिसमें पत्ते और फूल शामिल होते हैं। महिलाओं में दिन प्रतिदिन इस तरह की मेहंदी का क्रेज बढ़ रहा है। 

अरेबिक बेल डिजाइन (Arabic Bel Design)
अगर आप अपने हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं तो अरेबिक बेल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप अपने हाथों पर सिर्फ बेल बनवा सकती हैं।

बैकहैंड मेहंदी डिजाइन (Backhand Mehdni Designs)
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको यह टू लेयर फ्लोरल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें केवल आपको पूरे हाथ पर छोटे-छोटे फ्लावर्स बनाने होंगे। इस तरह की मेहंदी लगाने से हाथों की सारी उंगलियां कवर हो जाएंगी।

फ्रीस्टाइल मेहंदी डिजाइन- 
आप अरबी में फ्रीस्टाइल डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगी। अगर आप आगे के हाथ के साथ-साथ बैंक पर भी मेहंदी लगा रही हैं, तो आप फ्लावर और पैस्ले शैली को कॉम्बिनेशन फॉलो कर सकती हैं। 

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए-
हर महिला चाहती है कि उसके हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी रचे। मेहंदी का अच्छा रंग पाने के लिए मेहंदी लगे हाथों पर रुई की मदद से नींबू और चीनी का घोल लगाएं। इसके अलावा मेहंदी पूरी तरह से सूखने के बाद हथेलियों पर लौंग की भांप लें। जब मेहंदी सूखने लगे तो हथेलियों पर विक्स वेपोरब लगाएं। इससे भी मेहंदी का रंग निखर कर आता है।