Ram Setu Trailer: कैसा है अक्षय कुमार की रामसेतु का ट्रेलर? पब्लिक बोली- ये क्या बना दिया

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज होने के बाद दर्शक थोड़े निराश जरूर नजर आए थे लेकिन चलिए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है और कैसा है इस पर पब्लिक का रिएक्शन?

क्या है रामसेतु की कहानी?
फिल्म रामसेतु की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि रामसेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के मुताबिक रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था। फिल्म की कहानी राम सेतु के सच को तलाशने के साथ-साथ इतिहास के और भी कई पन्ने उलटती है। फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है लेकिन यह भारत-श्रीलंका के बीच आज भी मौजूद राम सेतु की संरचना के इर्द-गिर्द घूमती है।

कैसा है Ram Setu का ट्रेलर?
अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है।

राम सेतु के ट्रेलर पर पब्लिक का रिएक्शन
फिल्म राम सेतु के ट्रेलर पर मिला जुला रिएक्शन आया है। कुछ लोगों को जहां के निराशाजनक और उम्मीदों को अनुकूल नहीं लगा, वहीं तमाम लोगों को फिल्म का ट्रेलर एक्साइटिंग लगा है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर पर सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष जैसी ट्रोलिंग नहीं हुई है लेकिन पब्लिक रिस्पॉन्स पूरी तरह पॉजिटिव भी नहीं है।