भारत जोड़ो यात्रा का आज 29वां दिन

कर्नाटक 06अक्टूबर। भारत जोड़ो यात्रा का आज 29वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेल्लाले गांव से पदयात्रा की शुरुआत की है. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के बाद कर्नाटक में चल रही है। दशहरा की वजह से अभी यात्रा को दो दिन का विराम दिया गया था। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ना लाजिमी है। वहीं, राहुल गांधी को यात्रा में एक मजबूत हाथ भी मिलेगा। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।