गाजियाबाद में जोरदार धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान; 4 की मौत, 2 जख्मी

गाजियाबाद के लोनी में बुधवार को एक घर में शक्तिशाली विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई तो 2 लोग घायल हो गए हैं। लोनी में निठौरा रोड पर आशियाना सिटी में घर के भीतर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धस्वस्त हो गया। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बताया, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया। मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला, 15 साल और 10 महीने के दो बच्चों की मौत हो गई। गृह स्वामी मुनीर की पत्नी मेहराज उम्र करीब 50 साल और मुनीर का बेटा रिहान उम्र 13 साल दोनों घायल हैं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज ने मौका मुआयना किया है। घटना के चश्मदीदों से बात की है। प्रवीण कुमार ने भी चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए प्रथम दृष्टया खाना बनाते हुए सिलेंडर फटने को हादसे का कारण बताया है।