महापौर ने विभिन्न दुर्गा पण्डालों में पहुंचकर की मॉं दुर्गा की पूजा-अर्चना

कोरबा 04 अक्टूबर । महापौर राजकिशेार प्रसाद ने नगर निगम केारबा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी कोरबा दर्री क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पण्डालों में पहुंचकर आदिशक्ति मॉं दुर्गा की पूजा अर्चना की तथा नगर के विकास, अमनचैन व नागरिक की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना मॉ जगतजननी से की।


महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कोरबा पश्चिम दर्री क्षेत्र के दर्रीखार, हनुमान मंदिर अयोध्यापुरी, सप्तदेव मंदिर साडा कालोनी, प्रगतिनगर, बुढ़ादेव दुर्गा समिति अयोध्यापुरी सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पण्डालों में पहुंचकर  मॉं दुर्गा की पूजा अर्चना की।

उन्होने नगर के सर्वागीण विकास, अमनचैन तथा आमनागरिकांे की सुख समृद्धि एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना मॉं दुर्गा से की। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सुनील पटेल, मछुआ कल्याण बोर्ड की सदस्य श्रीमती अमृता निषाद, पूर्व पार्षद वीरसाय धुनवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, आई.टी.सेल के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे, कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, श्रीमती ज्योति राजपूत, विक्की कुरैशी, रमेश नवरंग सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।