महिला ने दी छेड़खानी की रूह कंपा देने वाली सजा, पहले दिनदहाड़े युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग 

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया। हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बीच बाजार इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है।

लोगों में खौफ साफ देखा जा रहा है।मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है। वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है। दोनों अलग अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं। इस वारदात ने सनसनी फैल दी है।

एडिश्नल एसपी प्रतिभा पांडेय ने मामले बताया कि महिला सीमा साहू के बताए मुताबिक जितेंद्र साहू द्वारा उनके चरित्र को लेकर लगातार बदनाम किया जा रहा था, जिसके चलते महिला के घर के लोगों ने उसे अकेले छोड़ दिया है। इसके अलावा जितेंद्र महिला के साथ जबरन छेड़खानी जैसी हरकते करने की भी बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। बयानों के आधार पर पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।