30 की उम्र के बाद प्लान कर रहे हैं प्रेगनेंसी तो ध्यान रखें ये जरूरी बातें

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते बहुत से कपल्स अपनी फैमिली लेट प्लान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं में फर्टिलिटी और एज फैक्टर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जिसकी वजह से  महिलाओं के 35 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर गर्भधारण करने की क्षमता स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है। दरअसल, ऐसा शरीर में अंडे की मात्रा और क्वालिटी में गिरावट के कारण होता है। इस उम्र में गर्भधारण करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इस उम्र में बेबी प्लान करने पर सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलिवरी की अधिक संभावनाएं बनी रहती हैं। 

30 की उम्र के बाद कैसे बढ़ाएं प्रजनन क्षमता-
भले ही कोई महिला 30 वर्ष के बाद अपने शरीर में अंडों की संख्या नहीं बढ़ा सकती, लेकिन कुछ उपाय अपनाकर आप खुद के गर्भवती होने की संभावना को जरूर बढ़ सकती है। जी हां, और इसके लिए सबसे पहला फैक्टर आपकी सेहत है। यदि आप 35 की उम्र के बाद बेबी प्लान कर रही हैं, तो खुद को हेल्दी और फिट रखें। आइए जानते हैं आखिर लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव करके आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

अच्छा आहार- अगर आप बेबी प्लान करना चाहती हैं तो अतिरिक्त वसा और चीनी का सेवन करने से बचें। इसके अलावा ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। अपने आहार में प्रोटीन सेवन जरूर करें।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स- एंटीऑक्सीडेंट्स फूड्स महिलाओं और पुरुष दोनों में प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इन फूड्स में मौजूद फोलेट और जस्ता फर्टिलिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर में शुक्राणुओं और अंडा कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को निष्क्रिय करते हैं।

व्यायाम- हफ्ते में कम से कम दो से तीन दिन अपने रूटिन में स्ट्रेथ ट्रेनिंग शामिल करें। प्रतिदिन कार्डियो करना भी एक अच्छा विचार है। यदि आपका वजन ज्यादा है, तो अपना वजन कम करने के बारे में सोचें। अगर हेल्दी रहेंगे तो फर्टिलिटी की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। 

धूम्रपान और शराब से बचें- सिगरेट और शराब जैसे पदार्थों का सेवन आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इनका सेवन न करें।

अच्छी नींद- नींद का भी फर्टिलिटी पर भारी प्रभाव पड़ता है। कई अध्ययनों में भी यह बात सामने आई है कि नींद की कमी और महिलाओं में इनफर्टिलिटी का गहरा संबंध है।

डॉक्टरी सलाह- यदि आप 35 की उम्र के बाद बेबी प्लान कर रही है तो आपको बॉडी चेकअप की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें ताकि वो आपको बेहतर सलाह दे सके।