पुलिस द्वारा श्रीवाटिका वृद्ध आश्रम बलौदाबाजार में वृद्धजनों से मिलकर बांटी खुशियां, जाना उनका हालचाल

बलौदाबाजार-भाटापारा, 01 अक्टूबर । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार में पुलिस ने स्थानीय श्रीवाटिका वृद्ध आश्रम पहुंच कर यहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें आश्वस्त किया कि खुद को अकेला व असहाय ना समझे। पुलिस सदा आपके साथ है। पुलिस बल द्वारा आज 01 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों से वृद्धाश्रम में सम्मान स्वरूप उन्हें फल व उपयोगी वस्तु भेंट की गई। उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई। इस दौरान कई अहम जानकारियां भी साझा की गई। उन्हें कहा गया कि उनके साथ पुलिस का हाथ सदैव रहेगा, इसलिए वे खुद को एकाकी कभी ना समझे।