नई दिल्ली, 08 अप्रैल: लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज तीसरे दिन सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 3,980 रुपये महंगा हुआ। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड 3,650 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 2,990 रुपये बढ़ गए। चांदी की चमक भी आज तेज रही और दिल्ली में एक किलो चांदी 10,000 रुपये महंगी हुई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,15,370 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का भाव 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,18,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
चांदी के भाव में बड़ा उछाल
पिछले पांच दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज महंगी हुई। दिल्ली में एक किलो चांदी 2,60,000 रुपये के भाव में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में एक किलो चांदी 2,65,000 रुपये के भाव में सबसे महंगी है। इससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों की नजरें चांदी पर टिक गई है।
भारत में इंपोर्ट प्राइस कटौती का असर
भारत सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी के इंपोर्ट प्राइस में लगभग 14% और सोने में करीब 7.6% की कमी हुई है। इसका असर ज्वेलरी कंपनियों की लागत पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में घरेलू मार्केट में कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।
