HSSC TGT Recruitment हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के 7471 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू होंगे। आवेदन 26 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। 28 अक्टूबर तक फीस जमा कराई जा सकेगा। हरियाणा व मेवात दोनो कैडर में भर्ती की जाएगी। हरियाणा में 8 विषयों में तो मेवात कैडर में 10 विषयों में टीजीटी की भर्ती होगी। हरियाणा में सर्वाधिक 1751 पद अंग्रेज, 1443 आर्ट्स व 1297 पद साइंस टीजीटी के हैं।
योग्यता
उम्मीदवार का 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। वह HTET या STET पास हो। इसके अलावा टीजीटी पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।
आयु सीमा – 18 से 42 वर्ष। आयु की गणना 26 अक्टूबर 2022 से की जाएगी।
पदों का ब्योरा
शेष हरियाणा कैडर में भर्ती (मेवात को छोड़कर)
विषय – कुल पद
अंग्रेजी – 1751
गृह विज्ञान – 73
संगीत – 10
शारीरिक शिक्षा – 821
कला – 1443
संस्कृत – 714
विज्ञान – 1297
उर्दू – 21
मेवात कैडर में भर्ती
विषय – कुल पद
हिंदी – 106
गृह विज्ञान – 06
संगीत – 01
शारीरिक शिक्षा – 246
कला – 260
संस्कृत – 212
विज्ञान – 234
उर्दू – 100
गणित – 93
सामाजिक अध्ययन – 83।
आयोग ने कहा है कि नकलचियों को 2 साल से 5 साल तक के लिए डीबार किया जाएगा।
वेतनमान – 9300‐34800 ग्रेड पे – 4600/‐ रुपये
भर्ती में सामाजिक आर्थिक आधार पर और अनुभव के आधार पर 5 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। जबकि 95 प्रतिशत अंकों की लिखित परीक्षा होगी। दोनों को मिलाकर ही चयन के लिए मेरिट तय होगी।