सिंपल कपड़ों में भी गॉर्जियस दिखती हैं मौनी रॉय, फेस्टिव सीजन के लिए आप भी लें इंस्पिरेशन

एक्ट्रेस मॉनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने स्टाइल से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल हमेशा यूनीक होता है। मौनी सिंपल से अपने लुक को स्पेशल बना देती हैं। उनके मेकअप और हेयर्स को अक्सर लोग पसंद करते हैं। आज मौनी अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आप भी देखें उनके कुछ लेटेस्ट लुक, जो  अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हैं। 

अदाकारा हर तरह के कपड़ों में खूबसूरत दिखती हैं। अपने लुक से वह हर किसी को घायल कर देती हैं। ग्रे सूट में उनका ये लुक काफी प्यारा है। जिसे आप अपकमिंग फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकते हैं। इस सूट का डिजाइन काफी खूबसूरत है। फुल स्लीव्स वाले इस सूट पर गोल्डनन गोटा पत्ती का बॉर्डर है। सूट के नेक पर भी सेम बॉर्डर लगा है। इसके कलाई स्लीव्स पर कमूरे की लेस भी लगी हुआ है। मौनी का मेकअप हर बार की तरह ऑनपॉइंट है। मौनी अपनी अदाओं से हर किसी दिल जीत लेती हैं। उनके इस लुक में उन्होंने हरे रंग की प्लेन साड़ी को कैरी किया है। इस प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने ब्रालेट डिजाइन के ब्लाउड को कैरी किया है। न्यूड मेकअप और हरे रंग की चांद बालिया इस लुक में चार चांद लगा रही हैं।

लाल रंग की हैवी दिखने वाली साड़ी में मौनी का ये लुक कमाल है। हैवी साड़ी में भी एक्ट्रेस ने सादगी के साथ अपने लुक को कैरी किया है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ ब्रालेट डिजाइन वाले ब्लाउज को कैरी किया है, जो काफी प्यारा लग रहा है। इसी के  साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और खूबसूरत ईयररिंग्स को कैरी किया है।  सिंपल लुक पसंद करते हैं तो मौनी के इस लुक की तरह आप भी खुद को स्टाइल कर सकते हैं। इस खूबसूरत पिंक साड़ी में एक्ट्रेस ने प्यारे से लुक को कैरी किया है। विंग्ड आइलाइनर, मस्कारा, पिंक गाल और न्यूड लिपस्टिक इस लुक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं। बालों में हल्का कर्ल और कानों में बड़े सिल्वर झुमके काफी प्यारे लग रहे हैं। सिंपल साड़ी में मेकअप और हेयर स्टाइलिंग से मौना ने अपने लुक को हैवी किया है।