कांकेर ,28सितम्बर। नगर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वार्ड देवभूमि राजापारा में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ धूमधाम से नाचते गाते एवं जय माँ काली की गूंज के साथ किया, मां काली की स्थापना किया गया। तृतीय दिवस 28 सितंबर बुधवार को महिलाओं, युवतीयो और बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे भी वार्ड सहित शहर से महिला वर्ग हिस्सा ले सकते है।
पार्षद आनंद चौरिसिया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता नारी शक्ति को सम्मान और उनके प्रतिभाओं को निखारना और उनको आगे आने के लिए मंच प्रदान किया जाता है, यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षो से चला आ रहा है जिसमे वार्ड की महिलाए ही हिस्सा लेती थी, परंतु इस समय पूरे शहर को निमंत्रण दिया गया है। जो एक शाम नारी शक्ति के नाम से मनाया जाता है, जो नवरात्रि के पावन पर्व में नारी शक्ति को सम्मान हेतु किया गया है।
यह भी पढ़े:-Rajasthan Political Crisis : गहलोत ने विधायकों से बोला All is Well, सोनिया पर भरोसा रखने की अपील
पार्षद का कहना है कि नारी शक्ति पूरे 24 घंटे काम करती है घर, परिवार और पूरे समाज की जिम्मेदारी संभालती है, अपना जीवन समर्पित कर देती है और अपने लिए समय ही नहीं निकलती। नवरात्र के पर्व में हम पूरे दिन माता शक्ति का पूजा करते हैं पर जो हमारे साथ दिन रात रहते है उनका भी सम्मान होना चाहिए। कालिका महोत्सव के माध्यम से सभी मातृत्व शक्ति को नमन और धन्यवाद देते है जिनके कारण हमारा जीवन सुंदर बना है।