इस बाइक ने रॉयल एनफील्ड के कई मॉडल की सेल्स बिगाड़ी; इसके सामने बुलेट, मीटियर, इलेक्ट्रा, हिमालयन सब फेल

रॉयल एनफील्ड के लिए पिछला महीना यानी अगस्त बेहद शानदार रहा। कंपनी को ईयरली 58.64% और मंथली 33.21% की ग्रोथ मिली। इस ग्रोथ में कंपनी के लिए सबसे अहम रोल नई नवेली हंटर 350 ने प्ले किया। इस मोटरसाइकिल की 18,197 यूनिट बिकीं। खास बात ये रही कि रॉयल एनफील्ड की मोस्ट पॉपुलर क्लासिक 350 और हंटर 350 के बीच महज 796 यूनिट का अंतर रहा। यानी करीब-करीब हंटर 350 ने क्लासिक 350 को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, इसके सामने एनफील्ड की दूसरी दमदार गाड़ियां जैसे मीटियर 350, बुलेट 350, इलेक्ट्रा 350, हिमालयन और 650 ट्विन्स बहुत पीछे रह गईं। लॉन्चिंग के पहले ही महीने हंटर 350 के पास 29.36% मार्केट शेयर आ गया। चलिए अगस्त में रॉयल एनफील्ड के सभी मॉडल की बिक्री पर एक नजर डालते हैं।

क्लासिक 350 की 18,993 यूनिट बिकीं
रॉयल एनफील्ड के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर क्लासिक 350 रही। अगस्त में इसकी 18,993 यूनिट बिकीं। हालांकि, इसे 19.02% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। अगस्त 2021 में इसकी 23,453 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने इसकी 4,460 यूनिट कम बिकीं। क्लासिक 350 के पास 30.64% मार्केट शेयर रहा।

हंटर 350 की 18,197 यूनिट बिकीं
अगस्त में रॉयल एनफील्ड की नई नवेली हंटर 350 की डिमांड जबरदस्त रही। कंपनी ने इसकी 18,197 यूनिट बेचीं। इसके पास 29.36% मार्केट शेयर रहा। हालांकि, इसकी डिमांड के सामने रॉयल एनफील्ड के कई मॉडल फीके रहे। उनकी डिमांड इससे आधी भी नहीं रही।

मीटियर 350 की 9,362 यूनिट बिकीं
पिछले महीने मीटियर 350 की 9,362 यूनिट बिकीं। अगस्त 2021 में इसकी 6,381 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे सालाना आधार पर 46.72% की धमाकेदार ग्रोथ मिली। वहीं, इसकी 2,981 यूनिट ज्यादा बिकी। इसके पास कुल 15.10% मार्केट शेयर रहा।

बुलेट 350 की 7,618 यूनिट बिकीं
अगस्त 2022 में बुलेट 350 की 7,618 यूनिट बिकीं। इसे सालाना आधार पर 107.63% की ग्रोथ मिली। अगस्त 2021 में इसकी 3,669 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 3,949 यूनिट ज्यादा बिकीं। इसके पास 12.29% मार्केट शेयर रहा।

इलेक्ट्रिक 350 की 4,104 यूनिट बिकीं
पिछले महीने इलेक्ट्रा 350 की 4,104 यूनिट बिकीं। अगस्त 2021 में इसकी1,963 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे सालाना आधार पर 109.07% की धमाकेदार ग्रोथ मिली। वहीं, इसकी 2,141 यूनिट ज्यादा बिकी। इसके पास कुल 6.62% मार्केट शेयर रहा।

हिमालयन की 2,320 यूनिट बिकीं
रॉयल एनफील्ड हिमालयन की अगस्त में 2,320 यूनिट बिकीं। हालांकि, इसे 16.25% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। अगस्त 2021 में इसकी 2,770 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने इसकी 450 यूनिट कम बिकीं। हिमालयन के पास 3.74% मार्केट शेयर रहा।

650 ट्विंस की 1,388 यूनिट बिकीं
अगस्त 2022 में 650 ट्विंस की 1,388 यूनिट बिकीं। इसे सालाना आधार पर 66.43% की ग्रोथ मिली। अगस्त 2021 में इसकी 834 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 554 यूनिट ज्यादा बिकीं। इसके पास 2.24% मार्केट शेयर रहा।