Siri AI को मिलेगी Google और Nvidia की पावर, एपल कर रहा बड़ी तैयारी - vedantsamachar.in

Siri AI को मिलेगी Google और Nvidia की पावर, एपल कर रहा बड़ी तैयारी

एपल अपनी वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी में है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गूगल और एनविडिया के साथ मिलकर अगली जनरेशन की एआई आधारित सिरी पर काम कर रही है. बताया जा रहा है कि नई सिरी गूगल के जेमिनी एआई मॉडल और एनविडिया के ब्लैकवेल चिप्स की मदद से चलेगी. इससे यूजर्स को ज्यादा समझदार, तेज और व्यक्तिगत अनुभव मिल सकता है. इस नई सिरी की पहली झलक सितंबर में देखने को मिल सकती है.

गूगल और एनविडिया की मदद से बदलेगी सिरी

द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपनी अगली जनरेशन की सिरी को विकसित करने के लिए गूगल और एनविडिया के साथ साझेदारी कर रहा है. यह एपल की पारंपरिक रणनीति से अलग कदम माना जा रहा है क्योंकि कंपनी आमतौर पर अपनी तकनीक खुद विकसित करने या कई सप्लायर्स का उपयोग करने के लिए जानी जाती है.