दर्री अयोध्यापुरी में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

संतोष गुप्ता 17 सितंबर (वेदांत समाचार) प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी के सौजन्य से अयोध्यापुरी बस्ती मे महिलाओं के समक्ष निजात अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया तथा राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन शिकायत हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के विषय में लोगों को जागरुक कर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया जागरूकता कार्यक्रम में सीएसपी सुश्री लितेश सिंह महिला सेल प्रभारी गायत्री शर्मा द्वारा अयोध्यापुरी बस्ती की महिलाओं के समक्ष निजात अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, महिलाओं पर घटित अपराध संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

इस अवसर पर अयोध्यापुरी में महिलाओं को संबोधित करते हुए सुश्री लितेश सिंह ने कहा महिलाओं को कभी भी नशा नहीं करनी चाहिए अगर महिला नशा करती है तो परिवार की आदत बिगड़ती है और बच्चे की जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा निरीक्षक गायत्री शर्मा द्वारा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया , महिलाओं के सुरक्षा हेतु शासन द्वारा बनाया गया अभिव्यक्ति एप के संबंध में बताकर डाउनलोड कराया गया । इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी जिला कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर सचिव डॉक्टर नेताम भुवनेश्वर दुबे सीमा कुर्रे संगीता कविता सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही .