प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

दंतेवाड़ा, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसके तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला, मंडल और बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता निर्धारित सेवा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी सत्यनारायण महापात्र के निर्देश में तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी सुनीता भास्कर एवं खिरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्रवण कड़ती के नेतृत्व में शनिवार को डेगलरास पहुंच सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। डेगलरास के मरकाम पारा के मानिकराज देवगुड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वृहद पैमाने पर नारियल, आंवला, जाम, कटहल आदि फलदार पौधे लगाये गये।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल महामंत्री रामू नेताम, मंडल महामंत्री जयदयाल नागेश, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बलराम ठाकुर, सुमन प्रभा यादव, लक्ष्मी यादव, लता मरकाम, शशि प्रभा यादव, कीर्ति ठाकुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।