CG BREAKING : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस - vedantsamachar.in

CG BREAKING : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस

रायपुर 2 जून 2026 (वेदांत समाचार) । तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की. इन लोगों ने भोला और लक्की नामक युवकों पर चाकू से हमला किया. दोनो घायल श्याम नगर के निवासी हैं. हमला वर बाइक से चेहरे पर नकाब बांधकर आए थे. यह घटना रात 3 बजे कपूर होटल चौक पर हुई। तेलीबांधा पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस घटना के पीछे दोनों पक्षों के पुराने विवाद की पड़ताल कर रही है. रायपुर जिले के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

रायपुर जिले के एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में आग लगी है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आग इतनी भयावह है कि काले धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है.