माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, सामने आयी बेबी बंप की पहली तस्वीर

नई दिल्ली,सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने खुशखबरी साझा की है। यह एक्ट्रेस हैं बिपाशा बसु, जो जल्द मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खबर शेयर की।

उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो भी साझा किया है, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, जिसके बटन खुले हैं और बेबी बंप दिख रहा है। एक तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो उसे चूम रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लम्बा इमोशनल नोट भी लिखा है।  बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।