छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अफसरों को मिलेगा नेशनल मेडल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिए जाएंगे। 14 अगस्त को इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कर दी है। 15 अधिकारियों को वीरता, 10 को मेरिटोरियस सर्विस मेडल और 2 दो पुलिस मेडल दिया जा रहा है। वीरता मेडल हासिल करने वालों में दुर्ग जिले के SP अभिषेक पल्लव का भी नाम है। पल्लव ने दंतेवाड़ा जैसे नक्सल इलाके में सेवा दी है। राष्ट्रपति मेडल पाने वालों में CID के प्रमुख अधिकारी IG संजीव शुक्ला शामिल हैं। बस्तर के IG पी सुंदरराज को भी मेडल दिया जा रहा है।

पुलिस वीरता पदक

1. मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर।

2. अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर हाल निरीक्षक जिला सरगुजा।

3. महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।

4. सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक हाल उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।

5. शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।

6. शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।

7. शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव।

8. डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।

9. राम अवतार पटेल, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।

10. डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर हॉल कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ, बघेरा- दुर्ग।

11.  हजारी लाल मौर्य, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।

12. सुक्कू राम नुरेटी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।

13. बलराम उसेण्डी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।

14. राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव।

15. हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा राजनांदगांव।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

1. संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

2.  बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

1. सुंदरराज पट्टीलिंगम्, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज।

2. ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, हाल विआशा, पु.मु. नवा रायपुर।

3. राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़।

4. विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।

5. रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल, जगदलपुर।

6. रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव।

7. जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, अअवि. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

8. खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर।

9. एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

10. जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।