Raipur News : जेल में कर रहा था व्यायाम, सीने में दर्द, इलाज के दौरान मौत

रायपुर । सेंट्रल जेल रायपुर में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन कैदी की शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कहा कि विचाराधीन कैदी की पहचान धूमनगंज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप चौधरी (26) के रूप में हुई है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चौधरी अप्रैल 2020 से जेल में बंद था।

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय 35-40 मिनट तक व्यायाम करने के बाद, चौधरी ने सीने में दर्द होने की जानकारी दी। जिसके बाद उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि विचाराधीन की मृत्यु हृदय संबंधी समस्या के कारण हुई है। मृतक के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

बाडी बनाने का शाैक

जेल प्रशासन से मिली जानकारी प्रदीप चौधरी रोजाना सुबह एक घंटे व्यायाम करता था। उसे बाड़ी बनाने का शौक था। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे वह व्यायाम कर रहा था। आधे घंटे के बाद उसने सीने में दर्द होने की जानकारी दी। जिसे जेल के अस्पताल में ही जांच के लिए ले जाया गया। डाक्टर ने दर्द का इंजेक्शन दिया। इसके बाद अस्पताल में ही लेटा रहा। लगभग आधे घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।