हर घर तिरंगा अभियान के तहत भगत सिंह वार्ड वासियों ने निकाली प्रभातफेरी

अंबिकापुर । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहीद भगत सिंह वार्ड 27 के वार्डवासियों ने पार्षद रिंकू वर्मा की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाल कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। वार्ड में प्रभात फेरी सुबह 7 बजे कैलाश मंगलम भट्टी रोड से तिरंगा यात्रा की शुरुवात करते हुए भट्टिरोड  से त्रिकोण चौक ,चक्रधर पाठक रोड से जोड़ा पीपल , गुदरी चौक,(शिवाजी चौक),प्रतापपुर से गणेश दादा गली से होते हुए यात्रा की समापन किया गया।इस अभियान में रामसिंह भैया,व्यश नारायण शर्मा, अनुज मिश्रा, दीपू सिन्हा, हरमिंदर, छोटू थॉमस, मनोज कंसारी, अखिलेश, अभिमन्यु श्रीवास्तव, मार्कण्डेय तिवारी, देव वर्मा ,रवि प्रताप सिंह,मंजू जायसवाल, संजय प्रजापति ओम मिश्रा, ब्रम्हा कंसारी राजू ताम्रकर,सौरभ रावत अभिमन्यू कंसारी,राजेश सोनी, निरंजन पाण्डेय, हर्षपुरी,अर्जुन टोप्पो ,रमेश गुप्ता सहित वार्ड के नागरिक शामिल हुए।