हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

बीजापुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा फहराया जाएगा। नवोदय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली निकालकर हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने का संदेश तिरंगा रैली के माध्यम से दिया जा रहा है।

कलेक्टर परिसर पहुंचे रैली की कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने स्वागत किया, वहीं छात्र-छात्राओं को जागरुकता अभियान को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कटारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का 75वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। हमें अपने वीर बलिदानी महापुरुषों की बलिदान को हमेशा सम्मान करना है। जिनकी बदौलत हमे आजादी मिली। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सदैव सम्मान करना चाहिए और लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान करने के लिए सदैव जागरुक करना है। इस दौरान नवोदय विद्यालय के बच्चों से कहा नवोदय विद्यालय देश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय है। जहां ज्यादातर ग्रामीण परिवेश के मेधावी छात्र अपनी योग्यता के बल पर प्रवेश लेते है और रिजल्ट भी अच्छा आता है। सभी बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने एवं अपने रुचि के क्षेत्र में आगे बढऩे मेहनत और लगन के साथ कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, प्राचार्य नवोदय विद्यालय सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।