क्या चलते हुये आपको भी एड़ियों में होने लगता है दर्द? जानिए इसके कारण 

आपने चलते समय घुटनों के दर्द के बारे में तो ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी चलते हुए अपनी एड़ियों में दर्द महसूस किया है? यदि हां, तो यह लेख आपके लिए है। यहां जाने इसके उपचार के बारें में –

एड़ी का दर्द (heel pain) पैर की एक आम स्थिति है। यह आमतौर पर चलते समय एड़ी का उपयोग करते समय तीव्र दर्द के रूप में महसूस किया जाता है। एड़ी का दर्द आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और समय के साथ खराब होता जाता है। जब भी चलते समय आप अपनी एड़ी पर भार डालती हैं, तो ये बहुत तेजी के साथ होता है और लगातार बढ़ता जाता है। इस दर्द को नजरंदाज करने से बेहतर है, इसके कारणों (Heel pain causes) को जानना। ताकि आप इसका समय रहते समाधान (How to avoid heel pain) किया जा सके।
ज्यादातर मामलों में, केवल एक एड़ी प्रभावित होती है, हालांकि अनुमान बताते हैं कि लगभग एक तिहाई लोगों को दोनों एड़ियों में दर्द होता है।