मंत्री अकबर ने किया भागवत कथा का श्रवण

\

कबीरधाम। कवर्धा विधायक व केबिनेट मंत्री अकबर मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। यहां वे विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद कवर्धा के वार्ड नंबर 16 में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पान किया। वार्ड पार्षद अशोक सिंह ने मंत्री अकबर का शाल श्रीफल और मां दंतेश्वरी की फोटो भेज कर सम्मान किया।