एम.जी.एम. विद्यालय ने मनाया शपथ ग्रहण समारोह

एम.जी.एम. उच्च. मा. विधालय बालको में शपथ ग्रहण बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ | फादर जेफ्फिन वर्गीस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | सभी चयनित विधार्थियों को बैच व शैश लगाकर सम्मानित किये व अपने उद्बोधन में बच्चो को जिम्मेदारीपूर्ण अपने कार्यो के निर्वहन हेतु प्रेरित किये | विधालय के प्राचार्य फादर पॉल पी. थॉमस ने भी बच्चो को बैच व शैश लगाकर सम्मानित किये | सभी चयनित विधार्थियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | प्राचार्य फादर पॉल पी. थॉमस ने अपने उद्बोधन में सभी को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं अनुशासन में रहते हुए कार्य करने को कहा तथा सभी को बधाई देते हुए विधालय का नाम रोशन करने हेतु प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेते हुए कार्य करने के लिए उत्साहित किया | हेड ब्वाय- प्रत्युष सेठ, सूर्यदेव साहू व हेड गर्ल- जेमिम्मा एलसा शाजी व रोशिनी सोनवानी चुने गए | स्पोर्ट्स इंचार्ज- विवेक शर्मा, नितीश सिंह, ख़ुशी सिंह, कुमकुम साहू, सी.सी.ए. इंचार्ज- संजू पटेल, दीपक साहू, पूजा यादव, सृष्टि पासवान बने | डेप्युटी हेड ब्वाय व गर्ल- विवेक साहू, यशवर्धन सिंह ठाकुर, बिनिला बाबु, नूतन साहू, डेप्युटी स्पोर्ट्स इंचार्ज- पियूष देवांगन, दीपेश पटेल, हेमा कुमारी, सानिया | डेप्युटी सी.सी.ए. इंचार्ज- लकी राजा साहू, फैजान खान, मानसी वानटू, आकृति कँवर चुने गए | कार्यक्रम का संचालन नीलम राठौर द्वारा किया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का विशेष योगदान रहा |