धमतरी : श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास वर्षगांठ महोत्सव मनाया गया

धमतरी, 7 अगस्त। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ धमतरी शहर में मनाया गया। यह दिन सब हिंदू भाई बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। अखंड भारत सेना व अखंड हिंदू समाज धमतरी के प्रमुख विनय जैन व दिलीप पटेल ने बताया कि, भगवान रामचन्द्र का अयोध्या में निर्माणधीन मंदिर का शिलान्यास ठीक दो वर्ष पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हुआ था। उसी की वर्षगांठ को शहर में वर्षगांठ महोत्सव के रूप में मनाया गया। अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है वह हमारे हिंदू समाज के कई वर्षों की लड़ाई हमारे हिंदू समाज के योद्धाओं के पराक्रम का ही परिणाम है जिनके अथक परिश्रम त्याग बलिदान के कारण ही आज हमारे जीवन काल में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। ये पूरे विश्व समुदाय के लिए गौरव की बात है क्योंकि ये मंदिर हमारे देश के सत्य सनातन धर्म का अभिन्न अंग है। हमारे देश ही नही पूरे विश्व की संस्कृति का आधार ही सत्य सनातन धर्म है।

शाम पांच बजे महिलाओं की मोटरसाइकिल बिलाई माता मंदिर से पूजा अर्चना कर निकली और सदर बाजार होते हुए नगर घड़ी चौक में पहुंची। फिर वाद्य यंत्रों के साथ जयघोष हुआ। शहर के लक्ष्मण पहलवान द्वारा गदा चालन हुआ। शहर के सभी समाज के प्रमुख, प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा संगीतमय महाआरती की गई। तत्पश्चात 1991 में गए कारसेवकों का सम्मान भी किया गया। जिसमे गजराज जैन, शिरोमणी रांव घोरपड़े, यादवेंद्र दीवान, बलराम हिरवानी, होरीलाल यादव, बसंत नामदेव, महेश यादव, गोरे साहू, गोरे सोनी, शंकर यादव एवं बड़ी संख्या में सभी समाज प्रमुख व प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए।