CRIME BREAKING : देर रात चली गोली, आसपास में सनसनी का माहौल, घटनास्थल में पुलिस तैनात

रायपुर। राजधानी में देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चली है। अज्ञात युवकों के द्वारा गोली चलाई गई है। गोली मारने के बाद ये घायल को अपने साथ कार में लेकर फरार हो गए हैं। सड़क पर खून फैला हुआ है। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। कालोनी के लोगों की सूचना के बाद राजेंद्र नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

घटनास्थल पर एसएसपी, एडिशनल एसपीएसपी पहुंच गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सीजी 07 नंबर वाली कार में थे। आस पास रहने वाले लोग जब तक बाहर निकल के आये तब तक आरोपी कार से फरार हो गए थे।पुलिस के अनुसार, उक्त कार तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव के पास लावारिस स्थित में मिली है।