रायपुर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजधानी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका का स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे। बता दे की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर है। वह छत्तीसगढ़ के विधायकों और सांसदों से अपने लिए समर्थन मांगेगी। रायपुर पहुंचते ही रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।