1 करोड़ 17 लाख की लागत से मुढ़ेना रोड का होगा कायाकल्प

संसदीय सचिव के प्रयास से क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मिली साढ़े आठ करोड़ की स्वीकृति

महासमुंद । मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ेना तक सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 13 सड़कों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण इस दिशा में मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्राम मुढ़ैना तक सड़क निर्माण के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी तरह संसदीय सचिव चंद्राकर की पहल पर 2 करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तक, 2 करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक, 33 लाख 72 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम भावा तक, 35 लाख 62 हजार रुपए की लागत से ग्राम तुरेंगा से कोलपदर तक, 18 लाख 25 हजार रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम नवागांव तक, 23 लाख 64 हजार रुपए की लागत से ग्राम सिरगिड़ी तक, 24 लाख 68 हजार की लागत से ग्राम अमोरा से कछारडीह तक, 31 लाख 87 हजार की लागत से ग्राम भोरिंग से कुकराडीह तक, 24 लाख 56 हजार रुपए की लागत से झलप रोड से ग्राम गोड़पाली तक, 19 लाख 4 हजार रुपए की लागत से सिरपुर मेन रोड से पासीद तक, 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम डूमरपाली तक व 13 लाख रुपए की लागत से ग्राम जामपाली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। 

ग्राम मुढ़ेना तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गोवर्धन   बांधे, गजेंद्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, दर्शन बारले, उवर्शी सिन्हा, संतोषी निषाद, गीता निषाद, लक्ष्वंतीन कोसले, प्रमोद सोनवानी, चंद्रिका सोनवानी, सेवकराम निषाद, अन्नू निषाद, योगेश सिन्हा, तोरण लाल सिन्हा, सुरेंद्र बंजारे, जनक निषाद, प्रहलाद सिन्हा आदि ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।