ब्रिगेडियर विवेक शर्मा नें पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

बिलासपुर ।संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने आज बिलासपुर के सैनिक कल्याण परिसर में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा परिसर में किए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। ब्रिगेडियर ने स्थानीय गढ़कलेवा के छत्तीसगढी व्यंजनों का भी स्वाद लिया।
ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने ईसीएच पॉलीक्लिनिक के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। ई.सी.एच. पॉलीक्लिनिक का निर्माण एस.ई.सी.एल. के सी.एस.आर. मद से प्रस्तावित है। सूबेदार उत्तरा कुमार खांडे द्वारा इसके साइट प्लान की विस्तृत जानकारी दी गई। संचालक ने साइट से ही अधिकारियों से बातचीत कर फंड जारी करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने सैनिक कल्याण परिसर में स्टाफ से विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा स्टोर के लिए तत्काल जगह चिन्हांकित करने के निर्देश दिये और सभी लोगों को टीम भावना से कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गढ़ कलेवा के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद लिया।
इस दौरान उनके साथ रायपुर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भारतीय नौसेना के कैप्टन अनुराग तिवारी, सूबेदार मेजर शिवेंद्र नारायण पांडे अजीत साहब, कर्नल आशीष पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।