नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री, चुनाव प्रचार के दौरान मारी थी गोली, सीएम बघेल ने जताया दुख…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान जब वे भाषण दे रहे थे तभी आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। विनम्र श्रद्धांजलि। आतंक की यह घटना निंदनीय है और दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था।