कलेक्टर ने किया गांधी ग्राम कुलगांव का निरीक्षण

कांकेर । कलेक्टर शुक्ला ने आज ग्रामीण आद्यौगिक पार्क गांधी ग्राम कुलगांव का निरीक्षण कर वहॉ संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली, यहां विभिन्न 13 गतिविधियां संचालित की जा रही है। इनमें 05 प्रंसस्करण इकाई, 04 प्रसंस्करण केन्द्र और 04 उत्पादन ईकाइयां स्थापित है, जिनका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से किया जा रहा है।

कलेक्टर ने ग्रामीण आद्यौगिक पार्क में स्थापित हाथ करघा बुनाई इकाई, दाल व मशाला मिल, कोषा धागाकरण, मड़िया आटा मिल, मछली आहार निर्माण इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई, बकरी व मुर्गी पालन, दोना पत्तील इत्यादि का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूहों से कार्यों की जानकारी ली व आमदनी के संबंध में पूछताछ किया। मछली आहार इकाई संचालित करने वाले पूजा महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष ललिता सलाम ने अब तक 70 हजार रुपए की आमदनी होना बताया। लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हये बताया कि मुर्गी अण्डा के विक्रय से उन्हें 58 हजार रुपए आमदनी हुई है। मशरूम उत्पादन से अब तक 14 हजार रुपए का आमदनी होना बताया गया।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने महिला स्व-सहायता समूह के सभी सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए समझाईश दी ताकि उन्हे ंअधिक से अधिक आमदनी हो सके। उन्होंने गौठान स्थित वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वन मंडाधिकारी कांकेर आलोक वाजयेपी, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, कृषि विभाग के उप संचालक एनके नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश पदमाकर व ग्रामीणजन मौजूद थे।