प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग घातक, उपयोग रोकने हेतु सभी का सहयोग जरूरी – महापौर

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने व्यापारीबंधु, आमनागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की


कोरबा 06 जुलाई (वेदांत समाचार)। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने व्यवसायीबंधुआंे एवं आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने कैरीबैग, डिस्पोजल व अन्य सामग्रियों का उपयोग न करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ मवेशियों, प्राणियों सभी के लिए हानिकारक हैं, इसका उपयोग न हों, इस दिशा में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग जरूरी है।


महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित मानक के अनुरूप न होने वाली प्लास्टिक से बनी हुई सामग्रियों के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय आदि पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित कैरीबैग, डिस्पोजल सहित अन्य सामग्री पर्यावरण, साफ-सफाई व्यवस्था व मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, वहीं मवेशियों व जीव-जन्तुओं के लिए भी घातक है। उन्होने व्यापारीबंधुओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे अपने व्यवसाय के दौरान दुकानों, प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक के कैरीबैग, प्लास्टिक डिस्पोजल व प्लास्टिक से बनी अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों का उपयोग न करें, इनके स्थान पर वैकल्पिक साधनों को अपनाएं। उन्होने कहा है कि नगर निगम केारबा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए आमनागरिकों को जागरूक करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, व्यापारीबंधु भी अपने ग्राहकों को प्रेरित करें कि वे बाजार जाते समय कपडे़, जूट आदि के थैले साथ में लेकर जाए।

महापौर श्री प्रसाद ने नागरिकबंधुओं, माताओं, बहनों से भी अपील करते हुए कहा है कि वे बाजार जाते समय कपड़े, जूट आदि के थैले साथ में रखें, दुकानदारों से प्लास्टिक कैरीबैग आदि की मांग न करें तथा अन्य लोगों को भी इस हेतु समझाईश दें, उन्हें जागरूक करें। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जैसी हानिकारक वस्तु से अपने कोरबा शहर को मुक्त करना होगा, कोरबा को प्लास्टिक फ्री कोरबा बनाना होगा। उन्होने आव्हान करते हुए कहा है कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग, प्लास्टिक डिस्पोजल सहित इससे निर्मित अन्य सामग्रियों का उपयोग नहीं करंेगे तथा कोरबा को प्लास्टिक फ्री कोरबा बनाएंगे।