आगामी 24 घंटों में प्रदेशभर में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना…

रायपुर । राज्य के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर हैं। मौसम जानकारों के मुताबिक अगल 24 घंटों के भीतर राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं। मानसून के कारण बस्तर,बिलासपुर और दुर्ग संभागों का तापमान तेजी से गिरा हैं। जिसकी वजह से वहां बारिश का माहौल बन रहा हैं। कई जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका हैं।

राजधानी रायपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। महासमुंद जिले का तापमान जान जला रहा हैं। जिले का तापमान वर्षा ऋतु में 35.3 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रायपुर का तापमान 33.8, धमतरी का 33.6 और कोरबा का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।