विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2022 कोरबा क्षेत्र

कोरबा,5 जून ( वेदांत समाचार )। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर एस.ई.सी.एल. कोरबा क्षेत्र द्वारा मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक महोदय बी.एन. सिंह, की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया | इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित।

अधिकारी-कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण कराई गयी व एक ही पृथ्वी अर्थात प्रकृति के साथ सतभाव में रहने का हेतु जन भागीदारी का सन्देश दिया गया | इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे उत्कृष्ट विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कारित किया जाएगा | अंत में मौक़े पर उपस्थित जनों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण में एहम भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित कर कार्यक्रम का संपादन किया गया |कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग ,कोरबा क्षेत्र के स्वप्निल सुमन, उपप्रबंधक (पर्या),कोरबा क्षेत्र व श्रीमती यामिनी सिंह उपप्रबंधक (पर्या),कोरबा क्षेत्र द्वारा किया गया |इस अवसर पर एस.के गायकवाड,उप महाप्रबंधक (खनन),कोरबा क्षेत्र भी उपस्थित रहे |