जुआ खेलते 2 जुआरी गिरफ्तार, न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस की रेड – vedantsamachar.in

जुआ खेलते 2 जुआरी गिरफ्तार, न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस की रेड

रायपुर, 24 मई (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत दीपक कॉलोनी स्थित महिला मंडल भवन के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 02 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 28,500/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पवन कस्तुरिया उर्फ बब्बु पिता पिता साधुराम कस्तुरिया उम्र 29 साल निवासी दीपक कॉलोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। अमित दीप उर्फ डेविड पिता मंगल दीप उम्र 25 साल निवासी दीपक कॉलोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।