प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर था हिना खान का Cannes लुक? एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दिया जवाब

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हिना खान अपने फैंस की तारीफों और बुराइयों दोनों पर बराबर ध्यान देती हैं। हाल ही में हिना खान कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं और उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं। हिना खान ने इस फिल्म फेस्टिवल में स्काय ब्लू कलर की मैटेलिक ड्रेस पहनी थी। कुछ फैंस ने साल 2019 के एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई एक ब्लैक ड्रेस की  तस्वीरें निकालकर उन्हें हिना खान की तस्वीरों के साथ कंपेयर किया।

प्रियंका से इंस्पायर था हिना का कान लुक?
कुछ ट्रोल्स ने दावा किया कि कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिना खान का लुक इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर था। दोनों ही एक्ट्रेसेज ने अलग कलर्स और अलग स्टाइल के कपड़े पहने थे लेकिन उनका शिमरी बॉटम और कट्स काफी हद तक मेल खा रहे थे। इसी वजह से ट्रोल्स ने हिना खान को ये कहकर घेरना शुरू कर दिया कि उनका लुक PC से इंस्पायर है।

हिना खान का ट्रोल्स को करारा जवाब
हिना खान को टैग करते हुए इस तरह के कई ट्वीट किए गए लेकिन हिना खान का जब इन ट्रोल्स पर ध्यान गया तो वह खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाईं। मालूम हो कि हिना खान खुद भी प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन हैं। एक यूजर ने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हिना खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘सीरियसली? भाई वो प्रियंका चोपड़ा है।’ हिना ने अपने ट्वीट के बीच में हंसने वाला इमोजी बनाया।

पहली बार कान में ही मिले थे हिना-प्रियंका
बता दें कि हिना खान अपनी आइडल प्रियंका चोपड़ा से पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में ही मिली थीं। तब वहां पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी साथ में मौजूद थे। हिना खान को खुद ही प्रियंका चोपड़ा ने इनवाइट किया था और उन्हें stalwarts से इंट्रोड्यूस करवाया था। हिना खान तब प्रियंका चोपड़ा की शालीनता और ग्राउंडेड होने से बहुत इंस्पायर हुई थीं। हिना खान ने एक ओपन नोट लिखकर प्रियंका का शुक्रिया अदा किया था।