रायपुर टू पंजाब हेरोइन सिंडिकेट ध्वस्त – vedantsamachar.in

रायपुर टू पंजाब हेरोइन सिंडिकेट ध्वस्त

रायपुर 24 मई 2026 (वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से रायपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिर तार किया है। उनके कब्जे से 56.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पंजाब से रायपुर तक फैला हुआ था और संगठित तरीके से नशे की सप्लाई की जा रही थी। यह कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र में दर्ज हृष्ठक्कस् एक्ट के प्रकरणों के तहत की गई है। पहला चरण- खुदरा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा : डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन, एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशू अग्रवाल के नेतृत्व में कबीर नगर पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक युवक एक्टिवा वाहन से बीएसयूपी कॉलोनी जरीवाय क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 9.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत हृष्ठक्कस् एक्ट में मामला दर्ज कर गिर तार किया गया। दूसरा चरण- पूछताछ में बड़ा खुलासा, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क : गिरफ्तार आरोपियों की गहन पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने उक्त हेरोइन चरणजीत सिंह उर्फ सोनू, निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब से प्राप्त की थी। पूछताछ से प्राप्त सूचना को तकनीकी सर्विलांस एवं पंजाब स्थित मुखबिरों से मिली जानकारी से पु ता किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि चरणजीत सिंह शीघ्र ही हेरोइन की एक और खेप लेकर रायपुर आने वाला है।

चरणजीत सिंह रायपुर में पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) की आपूर्ति करने वाला मु य तस्कर है। वह थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 250/25 में पहले से फरार था, जिसमें लगभग 400 ग्राम हेरोइन (व्यावसायिक मात्रा) जब्त की गई थी। इससे पूर्व उसे थाना आमानाका के अप.क्र. 24/25 में 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिर तार किया जा चुका था। जमानत पर छूटने के बाद भी उसने तस्करी जारी रखी। उसका सगा भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी भी इसी धंधे में संलिप्त है, जिसे टिकरापारा थाना के अप.क्र. 600/25 में 450 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ गिर तार किया गया था और वह वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। तीसरा चरण- मुख्य सरगना की गिरफ्तारी : खुलासे के आधार पर थाना कबीर नगर की पुलिस टीम सतर्क हो गई और चरणजीत सिंह की निगरानी शुरू कर दी। इससे पहले पुलिस टीमें उसे गिर तार करने पंजाब तक गई थीं, लेकिन वह वहां से बच निकला था। आज जैसे ही उसके रायपुर आगमन की सटीक सूचना मिली, थाना कबीर नगर की टीम ने तत्काल सोनडोंगरी तालाब के पास घेराबंदी कर उसे गिर तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 47 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। एंड-टू-एंड जांच, पूरी सप्लाई चेन ध्वस्त : यह कार्रवाई केवल एक गिर तारी नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित एंड-टू-एंड जांच का परिणाम है। कबीर नगर थाना पुलिस ने खुदरा स्तर (रहीना कौर एवं करनदीप सिंह) पर की गई गिर तारी को केवल एक प्रारंभिक बिंदु माना और आगे पूछताछ, तकनीकी सर्विलांस एवं अंतर्राज्यीय खुफिया समन्वय के माध्यम से पूरी सप्लाई लाइन की परत-दर-परत पहचान की। इस जांच में सप्लाई चेन के तीनों स्तरों को निष्क्रिय किया गया है—खुदरा वितरण (रहीना कौर एवं करनदीप सिंह, अप.क्र. 101/26), मु य अंतर्राज्यीय आपूर्तिकर्ता (चरणजीत सिंह उर्फ सोनू, अप.क्र. 103/26 एवं 250/25) तथा सहयोगी तस्कर (उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी, अप.क्र. 600/25, जो पहले से न्यायिक अभिरक्षा में है)। पंजाब से रायपुर आने वाली हेरोइन की यह सप्लाई लाइन अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब तक 83 आरोपी गिर तार : रायपुर कमिश्नरेट बनने के बाद से वेस्ट जोन में हृष्ठक्कस् के कुल 44 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 83 आरोपियों को गिर तार किया गया है। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि रायपुर में सक्रिय अन्य पैडलर्स की पहचान की जा सके। साथ ही वित्तीय जांच भी की जा रही है और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त (राजसात) करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रहीना कौर (38 वर्ष), वीर सावरकर नगर, हीरापुर, रायपुर करनदीप सिंह मान (22 वर्ष), गुरुसागर नगर, आमानाका, रायपुर चरणजीत सिंह उर्फ सोनू (44 वर्ष), जिला गुरदासपुर, पंजाब कांग्रेस समर्पित आबकारी अधिकारी कर रहे बड़ा शराब घोटाला आबकारी विभाग पूरे प्रदेश में एक्सपाइयरी रिजेक्टेड शराब की बिक्री लगाता कर रहा है। ओवर रेटिंग का मामला पूरे प्रदेश में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस समर्पित आबकारी अधिकारी जि मेदार पद में होने कारण भाजपा सरकार को बदनाम करने के उपदेश्य से अपने कारनामे को अंजाम दे रहे है जिससे कि पूरे प्रदेश में शराब घोटाला बड़ा कारनामा बहुत जल्द फुटने के कगार में है। जनता से रिश्ता समाचार पत्र में लगातार शराब घोटाले को लेकर आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत और काले कारनामे उजागर किए है। आबकारी विभाग में रिजेक्टेड और प्रतिबंधित सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों को भी आनन फानन में रखा गया है। जिसका पूरा सबूत हम अपने पिछली खबरों में प्रकाशित कर चुके हैं। आबकारी अमले में कांग्रेसी अधिकारी सुनियोजित तरीके से भाजपा सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से शराब घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी भी वर्तमान में घोटाले होने पर भी खामोश की चादर ओढ़े हुए है। मौके की तलाश और पु ता सबूतों के बाद अपने समर्पित अधिकारी के बल पर कांग्रेस पार्टी चुनाव के साल में हमलावर हो सकती है। अवैध शराब बिक्री को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को लगाई फटकार रायपुर (जसेरि)।

रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बार फिर स त तेवर में नजर आए। 18 मई को नगर निगम के जोन-5 अश्विनी नगर में सुशासन तिहार शिविर आयोजित था। जहां उन्होंने पर मंच से ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सांसद ने अधिकारियों से कहा कि ‘कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो। 3 महीना जमानत नहीं होगी ना, बंद हो जाएगा तोज्करो ना बंद, क्यों नहीं बंद करते?’ उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि, ‘हमें मालूम है क्या, वह शराब कहां बिक रही है, तो क्या पुलिस वालों को नहीं मालूम?’ अवैध शराब बिक्री रोकना जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा जैसे इलाकों में बहुत ज्यादा अवैध शराब बिक रही है और इसे रोकना जरूरी है। सांसद ने कहा कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत एक्शन लेने को कहा। अधिकारियों को स त कदम उठाने को कहा : सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों पर स त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी ब शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान मंच पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नायब तहसीलदार पर भी भडक़े थे : इससे पहले रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भडक़ गए थे। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।